सागर मेले में 56 वर्षों से निःशुल्क सेवा: श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति का कम्बल व चरण पादुका वितरण

 

कोलकाता, 12 जनवरी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बाबूघाट स्थित श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति का सेवा शिविर पिछले 56 वर्षों से गंगा सागर मेला जाने वाले लाखों तीर्थयात्रियों की निःशुल्क व निःस्वार्थ सेवा कर रहा है। समिति अध्यक्ष श्री विवेक गुप्ता के  मार्गदर्शन में इस वर्ष भी व्यापक व्यवस्थाएं की गईं।

 

प्रधान सचिव विमल दीवान ने बताया कि सह-सचिव पवन बंसल, सुभाष सांवलदावाला, मेला संयोजक मनोज चौधरी व दुर्शीचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित किया। पूर्व मार्गदर्शक स्व. राजकुमार बोथरा की प्रेरणा से सभी कार्य हो रहे हैं। दानदाताओं ने उल्लेखनीय योगदान दिया—श्री अविशेष बगड़िया व अशिषीश बगड़िया ने 100 कम्बल, श्री अरुन दीवान ने 100 कम्बल, श्री पवन ने 100 कम्बल व श्री मोहित चौधरी ने 200 चरण पादुका वितरित कीं।कैंप में उमा शंकर जोशी, सुमित झुनझुनवाला, सुशिल जोशी, जयप्रकाश गुप्ता, महेश काबरा, सुभाष चंद्र गोयनका, महेश गोयनका, चेतन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, आदित्य तुल्शियन, सुनील सावदावाला, मोहित सुरेका, परदीप गोयनका, बनवारी गुप्ता, दीपक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।श्रद्धालुओं को चिकित्सा सहायता, भोजन (दाल-भात, पूड़ी-सब्ज़ी, रोटी-सब्ज़ी, चाय-बिस्कुट, चना-हलवा, चुड़ा-गुड़), कम्बल, दुशाला, साड़ी व चरण पादुका उपलब्ध कराई जा रही हैं। बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *