
दुर्गापुर।आसनसोल दुर्गापुर पुलि
स कमिश्नरेट के कांकसा थाना पुलिस ने लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराने के नाम पर एक वरिष्ठ नागरिक से लाखों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले साइबर धोखाधड़ी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में कांकसा थाना पुलिस ने मुंबई से एक गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार को दुर्गापुर महकुमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कांकसा थाना क्षेत्र के बामुनारा स्थित तपोवन सिटी के निवासी वरिष्ठ नागरिक अशोक कुमार राय को ठगों ने निशाना बनाया। आरोप है कि खुद को सरकारी सेवा से जुड़ा बताकर आरोपियों ने उनसे लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराने का झांसा दिया और अलग-अलग चरणों में उनसे करीब 6 लाख 22 हजार रुपये की ठगी कर ली. जिसके बाद पीड़ित अशोक कुमार राय ने इस धोखाधड़ी को लेकर 27 नवंबर को कांकसा थाना के साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही कांकसा थाना की साइबर शाखा के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए। तकनीकी जांच और बैंक लेनदेन की जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि इस ठगी का मुख्य आरोपी मुंबई में छिपा हुआ है.इसके बाद कांकसा थाना की एक विशेष पुलिस टीम जनवरी के पहले सप्ताह में मुंबई रवाना हुई। वहां से मुख्य आरोपी अबू दरदा अहमद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है, लेकिन लंबे समय से मुंबई में रह रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के मुंबई में कई सैलून हैं और वहीं से वह साइबर ठगी के नेटवर्क को संचालित कर रहा था। वही गिरफ्तारी के बाद 6 जनवरी को आरोपी को मुंबई की अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद शुक्रवार रात उसे कांकसा थाना लाया गया। शनिवार को दुर्गापुर महकुमा अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस साइबर ठगी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, तथा क्या इस तरह की ठगी के अन्य मामले भी इसी नेटवर्क से जुड़े हैं।
