कुल्टी के नियामतपुर में दुकान में चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप,पूरी वारदात सीसी कैमरे में कैद

 

। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधीन कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नियामतपुर पुलिस फाड़ी इलाके में बीती रात एक दुकान में चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। चोरों ने दुकान की छत पर लगी एस्बेस्टस शीट तोड़कर भीतर प्रवेश किया और नकद रुपये लेकर फरार हो गए। इस घटना को लेकर दुकान मालिक उमेश यादव ने बताया कि उनकी दुकान नियामतपुर फाड़ी के अंतर्गत आकॉनबागान खटाल के पास स्थित है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर छत की एस्बेस्टस शीट तोड़कर दुकान में घुसे।सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में देखा जा सकता है जो चोरी की पूरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर दुकान के अंदर सामानों को खंगाल रहा है। आज सुबह करीब 9 बजे जब उमेश यादव ने दुकान खोली, तो उन्होंने देखा कि छत की एस्बेस्टस शीट टूटी हुई है और गल्ले से लगभग 14,500 रुपये नकद गायब हैं। इसके बाद तुरंत नियामतपुर फाड़ी पुलिस को सूचना दी गई। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को संदेह है कि इस वारदात में किसी जानकार या ‘इनसाइडर’ का हाथ हो सकता है। साथ ही आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *