जामुड़िया के कुनुस्तोड़िया मे भाजपा नेता मिन्टू गिरी के पुण्य तिथि पर जरूरतमंदो के बीच कम्बल वितरण

जामुड़िया। जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी अंचल के कर्मठ भाजपा नेता मिन्टू गिरी के पुण्य तिथि के अवसर पर आज कुनुस्तोड़िया कोलियरी स्थित अंचल भाजपा पार्टी कार्यलय मे विशेष आयोजन किया। इस मौके पर जरूरतमंदो के बीच कम्बल बांटे गए। इस मौके पर मुख्य रूप से आसनसोल भाजपा जिला कंमेटी के सदस्य संतोष सिंह उपस्थित रहे.उनको साथ राजू मण्डल सुनील नोनिया, राकेश गिरी,अरुण प्रसाद, उत्तर बाउरी, राजा बाउरी,इशू सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत मे उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद,भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार दिखाते हुए वृद्ध और निर्धन व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया। उपस्थित वक्ताओं ने मीटू गिरी को समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन जनसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा, और वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। इसके साथ उनके सामाजिक योगदान व सेवा कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *