आसनसोल । आसनसोल कुल्टी विधानसभा क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 17 के अंतर्गत रांची ग्राम इलाके में पार्षद ललन मेहरा के नेतृत्व में एक कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा प्रदेश कमेटी सदस्य जितेंद्र तिवारी ने लोगों के बीच श्रीमद् भगवद् गीता बांटे। इस दौरान पूर्व मेयर जीतेन्द्र तिवारी और पार्षद ललन मेहरा के अलावा सैकड़ों क़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.इस मौके पर पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि रांची ग्राम में आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए वह पार्षद ललन मेहरा का धन्यवाद करते हैं.आगे उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता एक पवित्र ग्रन्थ है जिसे आप किसी भी व्यक्ति को दान कर सकते हैं, जिससे जीवन मे भगवान कृष्ण के संदेश और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ा जा सकता है.और इसके माध्यम से लोग अपने जीवन में सही निर्णय लेने, आध्यात्मिक शांति पाने और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। भगवद् गीता में कर्मयोग, भक्तियोग और ज्ञानयोग का वर्णन है, जो लोगों को सही जीवन मार्ग अपनाने में मदद करता है। जीवन की चुनौतियों मे गीता हमें सिखाती है कि कैसे कठिनाइयों और दुविधाओं का सामना किया जाए और कर्मों को धर्म के अनुसार निभाया जाए। उन्होंने युवाओं से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि वे गीता के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाएं, क्योंकि यह उन्हें चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करेगा। पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आज के आधुनिक समय में जब हर तरफ तनाव और भ्रष्टाचार है, गीता का ज्ञान हमें शांति और सही दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल धार्मिक कार्य करना नहीं है, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। श्रीमद् भगवद् गीता का वितरण एक महान कार्य है जो न केवल ज्ञान का प्रसार करता है, बल्कि लोगों को आध्यात्मिक रूप से मजबूत और नैतिक रूप से सशक्त भी बनाता है.इसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।