हरिपुरा में विराजी लोकमाता अहिल्याबाई:  सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने किया प्रतिमा का अनावरण

 


अहिल्याबाई उद्यान का भी किया लोर्कापण

जयपुर (आकाश शर्मा)। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती सिविल लाइंस में विशेष धूमधाम से मनाई गई। संत रविदास जन्मस्थली, वाराणसी के पीठाधीश्वर आचार्य महंत भारत भूषण दास महाराज के सान्निध्य में  विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने
हरिपुरा में नवनिर्मित देवी अहिल्याबाई होल्कर उद्यान में पुण्यश्लोका की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया तो ऐसा लग रहा था कि मानो साक्षात लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यहीं विराजमान हो गईं। पूरा परिसर परिसर अहिल्याबाई बाई अमर रहे और हर- हर महादेव की जयघोष के गुंजायमान हो उठा। लोगों में लोकमाता की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।


इससे पूर्व रोजगारेश्वर महादेव मंदिर, हरिपुरा से सैकड़ों  महिलाएं मंगल कलश यात्रा के साथ देवी अहिल्याबाई होल्कर उद्यान, रामेश्वर मोक्षधाम के निकट दुर्गा विस्तार कॉलोनी पहुंचीं। मंगल कलश यात्रा में रथों और बग्घियों पर आचार्य महंत भारत भूषण दास महाराज ने नेतृत्व में सर्व समाज के वरिष्ठजन सवार थे। कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा और शीतल पेय के माध्यम से स्वागत हुआ।
विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि हरिपुरा क्षेत्र के दुर्गा विस्तार और पार्क व्यू कॉलोनी के वासी पिछले 40 वर्ष से एक पार्क की मांग कर रहे थे। शर्मा ने कहा कि यह सौभाग्य है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की डबल इंजन सरकार में यह चार दशक पुरानी मांग अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती पर उद्यान के रूप में पूरी हुई है। विधायक शर्मा ने उद्यान के निर्माण में तेजी से काम करने के लिए जयपुर नगर निगम हैरिटेज की महापौर कुसुम यादव और अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया। शर्मा ने कहा कि यह सांस्कृतिक स्थल आने वाली पीढ़ियों को नारी नेतृत्व, नैतिक मूल्यों और भारतीय गौरव का संदेश देगा।

महापौर कुसुम यादव ने देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने धर्म, न्याय और मानवता की मशाल जलाकर समाज को नई दिशा दी थी। इस मौके पर यादव ने कहा कि
उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही निगम की ओर से इस पार्क को एक आदर्श उद्यान के तौर पर विकसित किया जाएगा।

महंत भारत भूषण दास ने कहा कि अहिल्याबाई ने उस दौर में मुगलों द्वारा खंडित मंदिरों के पुनर्निर्माण का जो काम किया वह अद्वितीय और अतुलनीय है। उन्होंने अपना पूरा जीवन सत्य सनातन और ईश्वरीय कार्य में समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज में स्वधर्म स्वाभिमान और समरसता का भाव जाग्रत किया। इसलिए, वे हमारी पीढ़ियों के लिए लोकमाता के रूप में अमर हो गईं।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश गुर्जर, अखिल भारतीय गड़रिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण लाल, गड़रिया समाज के जिलाध्यक्ष रतन सिंह बघेल, वार्ड अध्यक्ष हरवीर चौधरी, बूथ अध्यक्ष मेघराज कुशवाहा, भूपेंद्र सिंह राठौड़, रामावतार वैदवाल, उद्यान समिति की चेयरमैन पूनम शर्मा, अंशु शर्मा, ज्योति चौहान, धीरज शर्मा, पवन शर्मा नटराज, हेमेंद्र शर्मा, मनोज मुद्गल, पार्षद  रेखा राठौड़, राजेश कुमावत सहित विभिन्न मोर्चा, वार्ड और बूथ स्तरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?