साकतोड़िया अस्पताल का सीएमडी और डीपी ने किया निरीक्षण

 

आसनसोल। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कृतसंकल्पित ईसीएल के सीएमडी सतीश झा ने निदेशक कार्मिक गुंजन कुमार सिन्हा के साथ ईसीएल मुख्यालय स्थित साकतोड़िया अस्पताल का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार से देखा, सीएमडी ने निरीक्षण में इनडोर वार्ड, ओपीडी, प्रशासनिक विभाग और कार्यालय भवन जैसे महत्वपूर्ण जगहों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के बाद सीएमडी, ईसीएल ने सुधारात्मक उपायों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और जोर दिया, इसके अतिरिक्त, उन्होंने अस्पताल के समग्र सौंदर्य और कार्यक्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता पर भी ध्यान दिलाया,निरीक्षण में सीएमडी के टीएस, एमएम कुमार, जीएम सिविल, अभय कुमार सीएमओ (आई/सी) साकतोड़िया अस्पताल, जीएम (टीएडी), जीएम (ईएंडएम), जीएम (एमएम) और टीएस टू डीपी के साथ-साथ अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *