आसनसोल नगर निगम के 58 नंबर वार्ड के धेमोमैन सी पी धौड़ा स्थित देवों मेमोरियल क्लब के द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार की सुबह पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी ने फीता काटकर ओर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर उनके साथ धेमोमैन कोलयरी के अभिकर्ता आर एन तिवारी, पूर्व पार्षद रोहित नोनियां, वर्तमान पार्षद संजय नोनिया, 59 नंबर वार्ड के पार्षद जाकिर हुसैन इत्यादि उपस्थित रहे।
इस मौके पर पार्षद संजय नोनिया ने कहा कि देवन मेमोरियल क्लब अपने सरस्वती पूजा आयोजन को लेकर पूरे वार्ड में विख्यात है। यह क्लब न केवल धार्मिक कार्य बल्कि खेलकूद आयोजन करने के साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है। क्लब के द्वारा प्रति साल फुटबॉल, क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। वहीं समय-समय पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाता रहा है। इस क्लब के अध्यक्ष बिरजू नोनिया, सचिव धर्मवीर नोनिया, उपाध्यक्ष मनोज नोनिया और संजय नोनियां चार स्तंभ है। जिनके देखरेख में क्लब काफी प्रगति कर रही है। कोलियरी जेसीसी सदस्य विनोद सिंह, भीम प्रसाद नोनियां, अमरनाथ शर्मा, प्रहलाद राम, सुभाष तिवारी, दिनेश नोनिया, मनोज नोनिया, शिव शंकर साव,विनोद साव, महिला नेत्री अनीता सिंह
क्लब के सदस्य सूरज नोनिया संजीत नोनिया करण नोनिया संजय नोनिया अमर नोनिया दीपक नोनिया सुनील भारती डॉक्टर महेश भारती आदि उपस्थित थे।
