कोलकाता। सोसायटी बेनिफिट सर्किल द्वारा बाबा भूतनाथ के वार्षिकोत्सव पर निमतल्ला घाट स्ट्रीट स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में संस्था के अध्यक्ष पवन बंसल की देखरेख में प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसका सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। शिविर का निरीक्षण स्थानीय पार्षद विजय उपाध्याय ने किया। संस्था के उप सभापति संजय हरलालका, सक्रिय सदस्य प्रदीप जालान सहित राजेश बंसल, नीरज बंसल, अन्नू मिश्रा, महेश काबरा, बिनोद अग्रवाल आदि भी उपस्थित थे। श्री उपाध्याय ने संस्था के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बाबा भूतनाथ की कृपा से संस्था अपने सेवा कार्यों में निरंतर वृद्धि करती जा रही है। श्री बंसल ने बताया कि संस्था शीघ्र सेवा कार्यों की कड़ी में एक नया आयाम जोड़ने जा रही है।