रानीगंज शिव शिष्य परिवार की ओरएक दिवसीय शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन

रानीगंज ।रानीगंज शिव शिष्य परिवार की ओर रानीगंज वार्ड संख्या 93 के तिवारी पाड़ा दुर्गापूजा मैदान में शिव गुरु की असीम कृपा और साहब दीदी के आशीर्वाद से एक दिवसीय शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया। यह आयोजन एक आध्यात्मिक अनुष्ठान के रूप में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और इस धार्मिक माहौल में आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
रानीगंज शिव शिष्य परिवार के सदस्य भगवान शिव को अपना गुरु मानते हैं और उनके सम्मान की परिकल्पना को पूरे विश्व में फैलाना चाहते हैं। इस आयोजन में धनबाद से आए शिव शिष्य परिवार के प्रमुख सदस्य श्री उमा शंकर प्रसाद,ऋतु राऊत,ललिता राऊत,सरिता राऊत,शोभा सिंह,मधु केशरी ने हिस्सा लिया। साथ ही रानीगंज शिव शिष्य परिवार के सभी सदस्य भी इस आयोजन में विशेष रूप से शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने शिव चर्चा के दौरान भगवान शिव को अपना गुरु मानने और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने पर जोर दिया। इस अनुष्ठान ने शिव भक्ति और आध्यात्मिकता को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *