जयपुर : राज्यसभा सांसद तिवाड़ी, विधायक शर्मा और महापौर यादव ने एक साथ सुनी मन की बात

सिविल लाइंस विधानसभा के बूथ संख्या 192 कटेवा नगर में हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन
– 38 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

जयपुर(आकाश शर्मा)। राजधानी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर सिविल लाइंस विधानसभा के बूथ संख्या 192, जयपुर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कटेवा नगर में हुआ। कार्यक्रम संयोजक जय सिंह भगासरा ने बताया कि राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, विधायक गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने एक साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। मुख्य कार्यक्रम के बाद विधायक शर्मा ने सिविल लाइंस क्षेत्र की 38 दिव्यांग प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इनमें होनहार विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

मन की बात दृश्य श्रव्य कार्यक्रम में संगीत सम्राट पद्म भूषण और ग्रैमी अवार्ड विजेता पंडित विश्व मोहन भट्ट, संगीतज्ञ सलील भट्ट, सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पीठ के महंत श्रीश्री 1008 संत श्री अवधेश दास जी महाराज का सान्निध्य मिला, साथ ही पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला समेत भाजपा पार्षद, पदाधिकारी, आमजन एवं विविध क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों की भी मौजूदगी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति गीत, दिव्यांग नाटिका और महाभारत नाटिका की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का संचालन तनया गडकरी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव 140 करोड़ भारतीय नागरिकों बात करते हैं। सीमा पर चीनी सैनिकों के पीछे हटने की घटना विश्व के शक्तिशाली नेता के तौर पर मोदी को पदस्थापित करती है। इसी नेतृत्व से भारत विकसित भारत में बदलता जा रहा है।

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि मोदी के मन की बात में सभी के मन की बात करते हैं। किसी में एक दो किसी में पांच दस गुण होते हैं लेकिन मोदी में सैकड़ों गुण हैं। मोदी मन की बात में बहुत बारीकी वाली चीजों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हैं, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर जाते हैं। वहीं, विधायक गोपाल शर्मा ने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है। सिविल लाइंस में लगातार नवाचार करते रहे हैं।

संत अवधेश दास महाराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व नेता के तौर नई पहचान बना चुके हैं और मोदी ही की विश्व कल्याण की कामना करते हुए भारत माता की फिर विश्व गुरु के सिंहासन पर स्थापित करेंगे। संतों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री और विधायक गोपाल शर्मा के साथ है।

महापौर कुसुम यादव ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात सदैव आमजन से जुड़ी होती है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के हितों से जुड़ी होती है।

पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 साल से मन की बात कर रहे हैं और हम सभी हमेशा सुनते रहे हैं लेकिन अब विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व जिस प्रकार से मन की बात कार्यक्रम को उत्सव के तौर पर सुना जाने लगा है वह अनुकरणीय है। ऐसे अंदाज में मन की बात कार्यक्रम पहले कभी नहीं हुए।

ये भी रहे मौजूद
श्याम नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, शांति नगर मंडल अध्यक्ष राकेश गुर्जर, जयपुर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन जयसिंह भगासरा, निदेशक आशीष भगासरा, पार्षद पवन शर्मा नटराज, पार्षद रवि प्रकाश सैनी, पार्षद पूनम शर्मा, पार्षद धीरज शर्मा, पार्षद राजेश कुमावत, स्कूल प्रिंसिपल मंजू कुशवाहा, सिविल लाइंस के पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि माथुर, बनीपार्क मंडल महामंत्री निखिल वर्मा, सुरेश शर्मा, रामावतार वैदवाल, मानवेंद्र सिंह, कवि सूर्य प्रकाश उपाध्याय, पार्षद प्रत्याशी अनिल बागड़ा, सुखदेव गुप्ता, मनोज रावत, कालीचरण शर्मा, दिनेश कुमावत, करणी लाल शर्मा, मेघना कुमावत, डॉ आयुषी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?