एनआईपी एनजीओ द्वारा नेत्रहीनों के लिए ब्रेल डिस्प्ले स्टैंड किया गया लॉन्च, साथ हीं दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए “अनुकूल और कोविड सेफ दुर्गोत्सव पुरस्कार 2024” की घोषणा

कोलकाता, 6 अक्टूबर, 2024: एनआईपी एनजीओ- दिव्यांगों के लिए शिक्षा और सांस्कृतिक केंद्र ने इस दुर्गापूजा में फोरम फॉर दुर्गोत्सव, सैनी इंटरनेशनल स्कूल और रोटरी क्लब ऑफ डिस्ट्रिक्ट 3291 के सहयोग से उन पूजा समितियों के लिए पुरस्कार आयोजित करने का फैसला किया है, जो अपने पंडालों को वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए अनुकूल बनाने का प्रयास किए हैं, इस प्रतियोगिता में 250 दुर्गापूजा कमेटियां भाग लें रही है। उन्होंने इस दौरान तीन पूजा पंडालों में नेत्रहीनों के लिए ब्रेल डिस्प्ले स्टैंड को लॉन्च किया है।

इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं, जिसमे विश्वजीत चक्रवर्ती (अभिनेता), बॉबी चक्रवर्ती (टॉलीवुड अभिनेता), पार्थ घोष (अध्यक्ष, फोरम फॉर दुर्गोत्सव), तपन पटनायक सीईओ (सैनी ग्रुप), सिबब्रत राय (भूतपूर्व अध्यक्ष, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3291), आशिफ शाह (भूतपूर्व अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ बल्लीगंज) के साथ एनआईपी एनजीओ के सचिव देबज्योति रॉय के साथ समाज की कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां इसमें शामिल हुए।

मीडिया से बात करते हुए एनआईपी एनजीओ के सचिव देबज्योति रॉय ने कहा, समाज में समावेशी माहौल बनाना सिर्फ़ एक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हमारे लिए सामूहिक मानवता का उत्सव है। ब्रेल डिस्प्ले स्टैंड की शुरुआत के साथ हम यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक सार्थक कदम उठा रहे हैं कि, हर कोई, चाहे उसकी क्षमता कुछ भी हो, वे दुर्गा पूजा के आनंद और भावना में खुद को डुबो सके। यह पहल इस बात का प्रमाण है कि, जब हम सहानुभूति और एक विशिष्ट उद्देश्य के लिए एक साथ आगे आते हैं, तो हम क्या-क्या हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए रोटरी क्लब ऑफ बल्लीगंज के भूतपूर्व अध्यक्ष आशिफ शाह ने कहा, जैसा कि हम इस त्यौहारी सीज़न की शुरुआत कर रहे हैं, इसमें हम सभी को यह याद रखना ज़रूरी है कि, एक सच्चे उत्सव की सफलता सबको साथ लेकर चलने में हीं है। ब्रेल डिस्प्ले स्टैंड यह सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि, हर कोई दुर्गा पूजा के आनंद में भाग ले सके। हम सब मिलकर एक ऐसा माहौल बना सकते हैं, जहाँ हर व्यक्ति, चाहे उसकी योग्यताएँ कुछ भी हों, खुद को मूल्यवान और सम्मानित महसूस करे।

इस अवसर पर सैनी ग्रुप के सीईओ तपन पटनायक ने कहा, दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार है। पश्चिम बंगाल के लोग इस त्योहार का बहुत धूमधाम से आनंद लेते हैं। लेकिन इनमें कुछ लोग समाज के दूसरे तबके को भूल जाते हैं, जिनमे दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक भी आते हैं। उन लोगों को सरलता से पंडालों में पहुँच के लिए पूजा पंडालों में कुछ व्यवस्थाएँ की जानी चाहिए। हम पूजा समितियों से अनुरोध करते हैं कि वे इस मिशन में पूरे दिल से हमारा साथ दें।

एनआईपी एनजीओ की पृष्ठभूमि: (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल्स) एनआईपी एनजीओ – दृष्टिहीनों और अन्य दिव्यांगों के लिए एक शिक्षा और सांस्कृतिक केंद्र है। एनआईपी को 3 दिसंबर, 2012 को “राज्य पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा, यह कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों के विभिन्न हिस्सों में कई जागरूकता शिविरों का आयोजन करता आ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *