कोलकाता, १ मई २०२२, रविवार , मजदूर दिवस के उपलक्ष में, अपने चिकित्सा क्षेत्र की सेवा कार्यों को गतिशील रखते हुवे कोलकाता की ६५ वर्ष पुरानी संस्था सोसायटी बेनिफिट सर्किल ने माल्या स्टेशन के समीप हमीरागाछी स्तिथ संस्था के प्राथमिक चिकित्सालय से प्रातः ११:०० बजे उपरांत जरूरतमंदों को १९९ चस्मों का निःशुल्क वितरण किया। ज्ञात रहे कि संस्था लगातार अपने चिकित्सालय में चक्षु परीक्षण, चस्मा वितरण एवम अन्य अस्पतालों से आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन करती रहती है। माल्या स्टेशन के निकटवर्ती इलाकों के लिए अत्यधिक जरूरतमंद है जिनकी इन कार्यों से अनवरत सेवा की जाती है। संस्था के प्रधान सचिव पवन बंसल के नेतृत्व में सेवा कार्य नए नए आयामों को खोल रही है। संस्था के प्रधान सचिव पवन बंसल के साथ संस्था के सदस्य सौरभ अग्रवाल (ए जी एल), चुन्नी लाल पटेल, महेश पचलंगिया आदि की भागीदारिता एवम उपस्थिति मे चस्मों का सुचारू रूप से वितरण संपन्न हुवा। यह सेवा कार्य श्री सुनील अग्रवाल, श्री कैलाश प्रसाद अग्रवाल एवम श्रीमती नारायणी देवी अग्रवाल के सौजन्य से कार्यवंतीत हुवा। करोना काल से ही संस्था अपने प्रधान सचिव पवन बंसल के नेतृत्व में मानव सेवा के साथ साथ संपूर्ण सामाजिक सेवा हेतु अत्यधिक कार्यशील रही है। सभी जानकारी संस्था के सह सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान ने दी।