बासुदेव कुटुंबकम्, सेवा परमो धर्म:

उपरोक्त मंत्रों को अपने कार्य में परिलक्षित करते हुवे कोलकाता की ६५ वर्ष पुरानी संस्था *सोसायटी बेनिफिट सर्किल* लगातार सामाजिक कार्य में गतिशील है। अपने सामाजिक कार्यों को गतिशील रखते हुवे गत सोमवार ६ सितंबर २०२१ को माल्या स्टेशन के समीप हमीरागाछी स्तिथ संस्था के प्राथमिक चिकित्सालय से प्रातः ११:०० बजे उपरांत जरूरतमंदों को १५० – २०० चस्मों का निःशुल्क वितरण किया गया। यह पावन कार्य स्वर्गीय विश्वनाथ पुरोहितजी की स्मृति में वी एन पुरोहित एंड कंपनी ( चार्टेड अकाउंटेंट्स) का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ । साथ ही साथ संस्था के अध्यक्ष मनीष धानुका, विनोद अग्रवाल, तारक गुप्ता, महेश पंचलंगीया, विनय सोनथलिया आदि की उपस्थिति अति सहयोगपूर्ण रही। ज्ञात रहे कि करोना काल से ही संस्था मानव सेवा के साथ साथ संपूर्ण सामाजिक सेवा हेतु अत्यधिक कार्यशील रही है। सभी जानकारी संस्था के प्रधान सचिव पवन बंसल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *