बंगाल बंद के दौरान दुर्गापुर मे एसबीएसटीसी काउंटर में तोड़फोड़, विधायक के साथ झड़प

 


दुर्गापुर । भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर दुर्गापुर में दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम(एसबीएसटीसी) टिकट काउंटर पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यह कहते हुए टिकट काउंटर में तोड़फोड़ की कि बीजेपी द्वारा बुलाए गए बांग्ला बंद के दिन टिकट काउंटर क्यों खुला था। बुधवार की सुबह बर्दवान-दुर्गापुर भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बंदोपाध्याय कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतर आये। वे घूमते-घूमते दुर्गापुर स्टेशन बाजार आ गये। पहले इसके बाद वे एसबीएसटीसी टिकट काउंटर में दाखिल हुए। वहां कई यात्री बस टिकट खरीदने के लिए कतार में खड़े थे। जिसे देखकर चन्द्रशेखर बंदोपाध्याय और उनके समर्थकों ने विरोध किया। उन्होंने पूछा कि काउंटर क्यों खुला है। काउंटर के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया और उन्होंने खुद ही काउंटर की खिड़की बंद कर ली। आरोप है कि इसके बाद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खिड़की का शीशा तोड़ दिया। घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। पूरे इलाके में तनाव फैल गया. सूचना मिलने पर कोकोवेन थाने की पुलिस इलाके में पहुंची। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रण में आयी। वहीं दूसरी ओर दुर्गापुर के भाजपा विधायक लक्ष्मण घोरुई के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ता दुर्गापुर बेनाचिति बाजार आये। जब उन्होंने वहां दुकानें बंद करने की कोशिश की तो तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। उपद्रव की सूचना मिलने के बाद दुर्गापुर थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?