कोलकाता,। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म के 4 मामलों में जांच कर रही आईपीएस दमयंती सेन में अलग-अलग क्षेत्रों के आठ अधिकारियों को लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय में तलब किया है। कोलकाता पुलिस की विशेष आयुक्त सेन ने आज ही मालदा के अंग्रेजी बाजार और देगंगा दुष्कर्म मामले में इन अधिकारियों को बुलाया है। शनिवार शाम 4:00 बजे तक इन सभी अधिकारियों को लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय में हाजिर होने को कहा गया है। गत 27 मार्च को अंग्रेजी बाजार में एक नाबालिग के घर में तृणमूल कार्यकर्ता रेहान शेख घुस गए थे और उसका मुंह बंद कर कथित तौर पर बंदूक दिखाकर दुष्कर्म किया था। बाद में ट्रेन में सवार होकर दूसरे राज्य में भाग गया था। बाद में पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। इसी तरह से इसी तरह से देगंगा, मटिया और बांसद्रोनी में भी एक बच्ची से दुष्कर्म के मामले की जांच हाईकोर्ट के आदेश पर आईपीएस दमयंती सेन ने शुरू की है। कोलकाता पुलिस सूत्रों ने बताया है कि अंग्रेजी बाजार दुष्कर्म मामले में जांच अधिकारी, थाना प्रभारी और एसडीपीओ को बुलाया गया है। इसके अलावा देगंगा मामले में दो जांच अधिकारियों को बुलाया गया है। इसके अलावा दो और दुष्कर्म के मामलों में भी तीन अलग-अलग अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है।