भारत की विख्यात कथा वाचक को सम्मानित किया गया

 रानीगंज/ वृंदावन से आई कथा वाचक देवी दीप्ति श्रीजी ने कथा के माध्यम से भक्तों को संदेश दिया कि खासकर युवा वर्ग को आध्यात्म से जुड़ने की जरूरत है क्योंकि वर्तमान समय में युवा वर्ग डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं उनके अनुसार उनको सफलता नहीं मिलने से उनके अंदर आत्मविश्वास में कमी आ रही है इसलिए आध्यात्म से जुड़ना काफी जरूरी है इससे मन शांत होगा वर्तमान समय में जीने की शक्ति आएगी एवं शत प्रतिशत मन लगाकर युवा वर्ग अपने क्षेत्र में काम करेंगे एवं सफलता उनके कदमों पर होगी। इस मौके पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं सुरक्षा की तरफ से दिप्ती श्री जी को उत्तरी पहन कर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुरक्षा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि रानीगंज जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा 9 दिवशीय धार्मिक अनुष्ठान में भारत के विख्यात कथा वाचक को आमंत्रित किया गया है दो दिनों में दीप्ति श्रीजी की कथा सुनकर पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय बन गया है। भारी संख्या में श्रद्धालु उनका प्रवचन सुनकर अपने जीवन को सफल बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *