लाइंस क्लब का पुरुस्कार वितरण समारोह

 

रानीगंज। लायंस क्लब रानीगंज का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व जिला पाल डॉक्टर अब्दुल कयूम ने कहा कि हमारी परंपरा है कि सदस्यों की ओर से सेवा के क्षेत्र में जो काम करते हैं उन्हें उत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कार दिया जाता है। इस अवसर पर नवनिर्मित अतिथि कच्छ का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब रानीगंज एक ऐसा सामाजिक संस्था है जहां शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों के बीच विभिन्न तरह के समाज सेवा मूलक कार्य करती रही है। मुझे विश्वास है कि संस्था भविष्य में और भी आगे सेवा कार्य को बढ़ाएंगे। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष दिलीप सिंह को विदाई दी गई। उनके द्वारा की गई कार्यों के लिए सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया। श्री सिंह ने कहा कि मुझे विश्वास है आने वाले नई कमेटी के अध्यक्ष राजेश साव और उनके टीम क्लब के लिए बहुयामी कार्य करेंगे। संयोजन करता की ओर से राजेश जिंदल मनजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *