श्री सीताराम जी भवन और मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

रानीगंज। श्री श्री सीताराम जी भवन एवं मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा की ओर से गुरुवार को रानीगंज सीताराम जी भवन परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस रक्तदान शिविर का आसनसोल महकमा अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग किया ,सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रवीर धर,रानीगंज सीताराम जी भवन के अध्यक्ष जुगल गुप्ता,सचिव संजय डालमिया, मारवाड़ी युवा मंच के राजेश जिंदल,योगेश खंडेलवाल,श्याम जालान,आयुष झुनझुनवाला, विनीता जालान,दीप्ति सराफ,स्वीटी लोहिया समेत कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *