रक्तदान आंदोलन को मजबूत करना होगा

रानीगंज/मारवाड़ी युवा मंच एवं श्री सीताराम जी भवन स्टेट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के महिला विंग देवी शक्ति की महिलाओं ने रक्तदान करके कार्यक्रम को सफल बनाया मुख्य रूप से उपस्थित मदर टेरेसा अवार्ड से नवाजे गए रक्तदान आंदोलन के प्रेरणा स्रोत प्रबीर धर ने रक्तदान करने वाले लोगों को बैच पहनाकर सम्मानित किया एवं उनका हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर रानीगंज थाना के इंस्पेक्टर विकास दत्त ने कहा कि रक्तदान आंदोलन को आगे ले जाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य निरंतर प्रयासरत रहते हैं महिलाओं को भी इस शहर में समाज सेवा के क्षेत्र में काफी आगे देखा जा रहा है उन्होंने संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा व्यक्त की। श्री सीताराम जी भवन स्टेट के मुख्य एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी जुगल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होना काफी जरूरी है क्योंकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए रक्त संग्रह करना जरूरी है। संस्था के सलाहकार राजेश जिंदल ने बतलाया कि कई तरह के सेवा के काम संस्था की तरफ से निरंतर किया जा रहे हैं महिला विंग की तरफ से स्वीटी लोहिया, दीप्ति श्रॉफ ने बताया कि हम महिलाओं के ग्रुप की सभी सदस्य निरंतर सेवा के कामों में आगे रहते हैं एवं आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे। इस मौके पर 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। संस्था की ओर से श्याम जालान ,आयुश झुनझुनवाला, विनीत खंडेलवाल गोपीभूत सहित कई सदस्य उपस्थित थे। प्रथम बार रक्तदान कर रही महिला पूनम सराफ ने कहा कि रक्त देने में थोड़ा डर जरूर लगा लेकिन मुझे मालूम है कि यह रक्त देने से किसी जरूरतमंद की जान बचेगी इसलिए मैंने मन से डर को निकाल दिया आगे भी रक्तदान निरंतर किया करुंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *