कोलकाता । प्रचण्ड गर्मी में फतेहपुर शेखावाटी प्रगति संघ के चेयरमैन अरविन्द बियानी, अध्यक्ष कमल (बंटी) सराफ, निवर्तमान अध्यक्ष अजय सराफ, पूर्व अध्यक्ष शरद केडिया, एवं शिक्षाश्री लक्ष्मी नारायण गोयनका के मार्गदर्शन में 61 दिन से प्रतिदिन हजारों नागरिकों को शीतल नीम्बू शिकंजी, आम, गरम इटली संग चटनी, पकोड़ी, शीतल गुलाब शर्बत, दही छाछ, पाइनएप्पल शर्बत वितरण सेवाकार्य बड़ाबाजार के बड़तल्ला स्ट्रीट में किया गया । संस्था के सचिव काशी प्रसाद धेलिया ने बताया प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए प्रतिदिन सेवा कार्य में राजेश ढांढनिया, राजेश गोयनका, मनोज गोयनका, संजय शर्मा, रामअवतार शर्मा, शिव कुमार बुबना, शशिकला ढांढनिया, जयप्रकाश सोनी, प्रदीप पोद्दार (सिद्धार्थ), रामगोपाल सराफ, मनोज चमडिया, सुशील धेलिया, श्याम गुप्ता, बृजलता सिंगरोडिया, नीतू सिंगरोडिया, रामप्रसाद जालान, मुक्तेश्वर मिश्रा एवम कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।