पतंजलि की शोध टीम ने खोजी विश्व के लिए एक नई वनस्पति

पतंजलि द्वारा खोजा गया नया पौधा

पतंजलि द्वारा खोजा गया नया पौधा

पतंजलि द्वारा खोजा गया नया पौधा

हरिद्वार, 21 जून । देवभूमि उत्तराखण्ड के हिमालयी क्षेत्र यमुनोत्री में एक ऐसा पौधा पाया गया है, जो आज तक विश्व के लिए अज्ञात था। इसे कैम्पेन्यूला डेन्सीसिलिएटा के नाम से पहचाना गया है।

इस पौधे का फूल बैंगनी रंग और उसकी आकृति घंटाकार है। पतंजलि की रिसर्च टीम ने गहन अनुसंधान के बाद दावा किया कि यह पौधा विश्व में कहीं और नहीं मिलता है।

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि के इस अनुसंधान को न्यूजीलैण्ड के विश्व प्रसिद्ध वनस्पति अनुसंधान जर्नल फाइटोटेक्सा (Phytotaxa) ने प्रकाशित किया है। इसे क्यू बॉटनिकल गार्डन, यू.के. द्वारा अंततराष्ट्रीय पादप नाम सूची (IPNI) में सम्मिलित किया गया है।

आचार्य बालकृष्ण का मानना है कि पतंजलि के अनुसंधानों ने देश के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *