
चित्तरंजन,21.06.2024 : चित्तरंजन रेल कारखाना ( चिरेका ) में 15.06.2024 से 30.06.2024 तक जल संरक्षण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है । इसका पालन करते हुए आज दिनांक 21 जून को सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट द्वारा बैनर पोस्टर के साथ एक जन जागरूकता रैली निकली गयी और जगह जगह जल संरक्षण से संबंधित संदेश लोगों के मध्य साझा किया गया। इस जन जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य जल संसाधन के महत्व को समझाना और जनसमुदाय में जागरूकता पैदा करना है। ज्ञातव्य हो कि,सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट द्वारा चिरेका में बड़े पैमाने पर पानी की पाइपलाइन की मरम्मत कर जल रिसाव को रोकने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
