बंगाल में स्मार्ट मीटर लगाएगी पोलारिस

कोलकाता, 8 मई । ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी पोलारिस को पश्चिम बंगाल में 22 लाख स्मार्ट मीटर लगाने के लिए दो हजार 246 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला है।

कंपनी की ओर से बुधवार को कहा गया, ‘‘इस ऑर्डर के साथ पोलारिस के पास कुल सात हजार 700 करोड़ रुपये के अनुबंध हो गये हैं। पश्चिम बंगाल में दो हजार 246 करोड़ रुपये के नये ऑर्डर के तहत राज्य में 22 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग अगले 10 साल तक इन स्मार्ट मीटर की आपूर्ति करेगी, उसे लगाएगी और रखरखाव करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *