भारत-बांग्लादेश सीमा के मानगंज इलाके से दो शव बरामद

Two bodies recovered from ndia-Bangladesh border

सिलीगुड़ी, 8 मई । सिलीगुड़ी महकमा अंतर्गत भारत-बांग्लादेश सीमा के मानगंज इलाके से दो अज्ञात लोगों के शव बुधवार को बरामद होने क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। फांसीदेवा थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार, देर रात दो लोग भारत-बांग्लादेश सीमा पर लगे कंटीले तार को काटकर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। उस वक्त सीमा पर गश्त कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने दोनों को रोकने की कोशिश की। इसके बाद बीएसएफ की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। बाद में बुधवार सुबह बीएसएफ के गश्ती जवानों को सीमा के पास दो शव पड़े मिले। जिसके बाद जवानों ने घटना की सूचना बीएसएफ के वरीय अधिकारियों और फांसीदेवा थाने की पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *