मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस उमीदवार के समर्थन मे दुर्गापुर में किया रोड शो

दुर्गापुर । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के उमीदवार के समर्थन में दुर्गापुर में रोड शो किया। रोड शो मंगलवार की शाम 5:50 बजे दुर्गापुर में पंचमाथा चौराहे से बेनाचिति बाजार होते हुए 6:50 बजे विरिंगी चौराहा पहुंचकर समाप्त हुआ। मुख्यमंत्री कार में बैठने से पहले अपूर्व मुखोपाध्याय, नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, कीर्ति आजाद के साथ सभी को विभिन्न मुद्दों पर निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ काफ़ी उत्साहित थी। उन्होंने आम लोगों से कई बार खड़े होकर बातचीत की हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *