शत्रुघ्न सिन्हा ने मंत्री मलय घटक से की फोन पर बात

 

आसनसोल (संवाददाता) : आसनसोल लोकसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने पहली बार फोन पर राज्य के कानून एवं लोक निर्माण मंत्री सह आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक मलय घटक से फोन पर वार्ता की।मलय घटक ने जानकारी देते हुए कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा एक-दो दिन के अंदर आसनसोल आएंगे। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया है कि हम लोग 2 लाख वोट से जीतेंगे। आप केवल आसनसोल चले आइए। यहां तृणमूल कार्यकर्ता आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह आपको लेकर मैदान में उतरना चाह रहे हैं। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे जल्द आसनसोल आएंगे। नामांकन करने से लेकर प्रचार करने तक वे हर जगह कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे। मंत्री मलय घटक ने कहा कि वे शत्रुघ्न सिन्हा के लिए आसनसोल में एक बेहतर जगह खोज रहे हैं। जहां से शत्रुघ्न सिन्हा अपना प्रचार अभियान चला सके। वहीं उन्होंने बताया कि बॉलीवुड की अभिनेत्री और शत्रुघ्न सिन्हा की पुत्री सोनाक्षी सिन्हा भी अपने पिता के प्रचार के लिए आसनसोल आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?