वार्ड 42 के मेेधावी छात्रों को मिला लैपटॉप व स्कूल फीस

 

सांसद एवं विधायक ने छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए दी अग्रिम शुभकामनाएं

वार्ड 42 के मेेधावी छात्रों को लैपटॉप व फीस देकर पार्षद महेश शर्मा ने निभाया फर्ज

कोलकाता: बड़ाबाजार में पहली बार वार्ड 42 में नव निर्वाचित पार्षद महेश शर्मा के संयोजन में 3 मेधावी छात्रों को लैपटॉप एवं 135 विद्यार्थियों को स्कूल की फीस प्रदान की गई। कॉटन स्ट्रीट यंग ब्वॉयज क्लब एवं कलकत्ता जूट गुड्स मर्चेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि उत्तर कोलकाता के माननीय तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने मेधावी छात्र को लैपटॉप देकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, बड़ाबाजार के वार्ड 42 में अब तक जो भी पार्षद रहे, वह इस स्तर पर छात्रों की मदद के लिए ऐसा कोई सराहनीय कदम नहीं उठाये। इसके पहले ऐसा कार्यक्रम यहां आयोजित नहीं होता था। महेश शर्मा जब से इस वार्ड के पार्षद बने हैं, तब से वार्ड के विकास एवं यहां के हर व्यक्ति, चाहे वह यहां के छात्र हो या जनता, सभी के प्रति सेवा कार्य की उन्होंने जो बयार बहायी है, उससे इस वार्ड के लोगों को काफी फायदा मिल रहा है। आगे भी वह इस तरह के सेवाकार्य को जारी रखेंगे। जिससे यहां की जनता लाभान्वित होती रहे।
मौके पर जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक विवेक गुप्त ने कहा कि, जोड़ासांको इलाके में हर घर में शिक्षा पहुंचे इसके लिए हम सभी प्रयत्नशील है, जिसे हम सभी मिलकर पूरा करते रहेंगे जिसमे लोगो का सहयोग भी जरूरी हैं।
इस मौके पर वार्ड 42 के पार्षद महेश शर्मा ने कहा कि हमे यह कभी नहीं भूलना चाहिये कि हम जनता के सेवक हैंं। एक जन प्रतिनिधि होने के कारण हर घर में शिक्षा पहुंचे यह हमारा दायित्व है। इस वार्ड की जनता ने हमे जिस विश्वास के साथ चुना है, उनकी सेवा के प्रति यह हमारी पहली जिम्मेदारी बनती हैं। यह इस वार्ड के बेटे और सेवक का फर्ज है। मै मन से इस जिम्मेदारी को हमेसा पूरा करता रहूंगा।
इस मौके पर समाजसेवी विक्रम प्रकाश सुलतानिया,सुशील ओझा, पप्पु चांडक, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश पोद्दार, चंद्र प्रकाश सरावगी, चन्द्रशेखर सराफ,मोनज शास्त्री, प्रोफेसर रेखा नारीवाल, नरेंद्र रुईया, मनोज लोहारीवाल,स्वयं प्रकाश पुरोहित, दीपक बंका,अनिला खान, अशोक ओझा, सुशील कोठारी,अयज अहमद खान, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में त्रिलोक अग्रवाल, जयप्रकाश पांडेय,रविन्द्र सिंह ,अनुप सिंह,गौरव रेखी, दिपक शर्मा सहित सभी की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?