बंगाल के मुख्य सचिव से मिला सिख प्रतिनिधि मंडल,खालिस्तान टिप्पणी मामले में कार्रवाई की मांग

कोलकाता, 26 फरवरी (हि.स.)। इस बार ”खालिस्तानी” टिप्पणी विवाद को लेकर सिख समुदाय के प्रतिनिधि राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका से मिले हैं। वे उस टिप्पणी मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार शाम मुख्य सचिव से मिले।

विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी 20 फरवरी की सुबह संदेशखाली के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल और पार्टी के कई नेता भी थे। उन्हें पुलिस ने रोक दिया था। तब पुलिसकर्मियों से बहस के दौरान किसी ने सिख आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह के लिए खालिस्तानी शब्द का इस्तेमाल किया था जिसे लेकर खूब विवाद हुआ था। इसके बाद सिख समुदाय ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया था और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी ऐसी टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मूल रूप से नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर ही इस तरह की टिप्पणी के आरोप लगे थे। उसके बाद अब प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *