जामुड़िया मे संदेशखाली की घटना के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

जामुड़िया। भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा सोमवार को जामुड़िया सिनेमा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास संदेशखाली की घटना को लेकर सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष बबन मंडल अभिजीत राय अनूप चक्रवर्ती संजय सिंह मंडल अध्यक्ष बृजमोहन पासवान संतोष सिंह मिथुन बाऊरी राणा बनर्जी अभिजीत राय साधन माझी बिरजू पासवान निरंजन सिंह अनिरुद्ध चक्रवर्ती के अलावा कहीं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित है। प्रदर्शन के दौरान करीब 25 मिनट तक जामुड़िया पेट्रोल पंप के समीप सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं संदेशखाली में हुई घटना के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा जमकर नारेबाजी की गई।

 


इस बारे में अभिजीत राय ने कहा कि जिस तरह से संदेश खाली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के कहने पर इलाके की महिलाओं पर मध्ययुगीन अत्याचार किया जाता था उसका जितना निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा कि रात 12:00 बजे महिलाओं को घर से उठा लिया जाता है और उन पर यौन उत्पीड़न किया जाता है लेकिन पुलिस प्रशासन और तृणमूल कांग्रेस के नेता इस पर खामोश है गिरफ्तारी के नाम पर कुछ छोटे-मोटे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है ताकि मामले को रफा दफा किया जा सके और मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को बचा लिया जा सके लेकिन भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसा नहीं होने देगी हम संदेश खली की महिलाओं के साथ हैं और उनको इंसाफ दिलवा कर ही रहेंगे उन्होंने कहा कि वहां पर जो कुछ भी हो रहा था वह बंगाल के लिए शर्म की बात है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक महिला होते हुए भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं यह शर्मनाक है उन्होंने कहा कि आज एक प्रतीकात्मक विरोध किया गया लेकिन अगर पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिला तो भारतीय जनता युवा मोर्चा आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?