चॉकलेट पानी की बोतल और पेन देकर उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों का स्वागत

 

बराकर । उच्च माध्यमिक की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई । जिसे लेकर आसनसोल नगर निगम के वार्ड नं 66 के पार्षद अशोक पासवान व तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षार्थियों को चॉकलेट पेन और पानी की बोतल देकर उनका स्वागत करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया । सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस प्रशासन तैनात किए गए थे । वही वार्ड पार्षद अशोक पासवान व टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले प्रत्येक छात्र को पानी, चॉकलेट और कलम देकर स्वागत किया । इस अवसर पर नगर निगम की पार्षद अशोक पासवान ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के दिशा निर्देश अनुसार हर साल हम लोग छात्र-छात्राओं को फूल पानी और कलम से बधाई देकर उनका मनोबल बढ़ाते है । क्योंकि वे हमारे देश का भविष्य हैं । यह परीक्षा उनके शैक्षिक जीवन की महत्वपूर्ण परीक्षा है जिसमें उनका उत्साहवर्धन करना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *