मुर्शिदाबाद में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी को देखने सड़कों पर जमे लोग

 

कोलकाता, 1 फरवरी । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में गुरुवार को मुर्शिदाबाद जिले में पहुंची है। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले इस क्षेत्र में राहुल गांधी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों के दोनों तरफ जमे नजर आए हैं। यहां के बहरमपुर से अधीर रंजन चौधरी सांसद हैं जो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हैं। इस्लामपुर से बिहार में प्रवेश करने के साथ ही गत सोमवार को पश्चिम बंगाल में यात्रा का पहला चरण पूरा हो गया था। राज्य के उत्तरी हिस्से में मालदा जिले के रतुआ, बर्द्धमान जिले के देवीपुर के रास्ते यात्रा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में फिर से प्रवेश किया। राहुल गांधी की यात्रा अब तक पश्चिम बंगाल के छह जिलों में 523 किमी की दूरी तय करते हुए दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और उत्तर दिनाजपुर को कवर कर चुकी है, जबकि दूसरे चरण में यह मालदा और मुर्शिदाबाद से गुजरेगी। कभी कांग्रेस का गढ़ रहे उत्तर बंगाल में यात्रा का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया और रास्ते में गांधी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर उसकी सहयोगी, तृणमूल कांग्रेस शासित बंगाल के जलपाईगुड़ी, मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में जनसभा और यात्रा व्यवस्था की अनुमति के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिनों में छह हजार 713 किमी की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करते हुये 20 मार्च को मुंबई में इसका समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?