केंद्र में सरकार बनने पर पूरे देश में कर आएंगे जातिगत सर्वेक्षण – राहुल गांधी

 

कोलकाता, 31 जनवरी।‌ कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत दूसरी बार पश्चिम बंगाल में रैली कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गांधी ने बुधवार को जोर देकर कहा कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी केंद्र की सत्ता में आती है तो देशभर में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के हिस्से के रूप में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएस‍एस)और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, ”हम सामाजिक न्याय चाहते हैं। केंद्र की सत्ता में आने के बाद हम दलितों और अन्य पिछड़े समुदायों के लोगों की संख्या का पता लगाने के लिए देशभर में जातिगत जनगणना कराएंगे।”
भाजपा पर नफरत व हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए राहुल ने यात्रा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, ”यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा गया क्योंकि देशभर में अन्याय हो रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *