अलीपुरद्वार में निर्दलीय पंचायत सदस्यों सहित कई भाजपा में शामिल

अलीपुरद्वार, 28 जनवरी : लोकसभा चुनाव से पहले अलीपुरद्वार में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत हो गई। निर्दलीय पंचायत सदस्यों सहित कई तृणमूल कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इस सूची में दो पूर्व पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम बादलनगर स्कूल मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंचायत सदस्यों सहित तकरीबन 50 लोग भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वालों में निर्दलीय पंचायत सदस्य उमा दास, पूर्व तृणमूल पंचायत सदस्य शंपा कर, बिशु रॉय समेत अन्य लोग शामिल थे। भाजपा में शामिल होने के बाद आगंतुकों ने कहा कि वे मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *