एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज के नेतृत्व मे विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला शासक को दिया गया ज्ञापन

आसनसोल। पश्चिम बर्धमान जिला ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व मे आज एक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला शासक एस पोन्नाम्बलम से मुलाकात कर उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा। इस सन्दर्भ मे दानिश अजीज ने कहां कि आज उन्होंने पश्चिम बर्धमान जिला शासक से मुलाकात की और उनको मुख्यतः तीन विषयों को लेकर ज्ञापन सौपा। उन्होंने कहा
पश्चिम बर्धमान जिले के सरकारी स्कूलों की बदहाल अवस्था को लेकर जिला शासक को अवगत कराया.उन्होंने बताया कि जिले मे कई स्कूल है जहां पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है कहीं पर शिक्षकों का अभाव है तो कहीं पर विद्यार्थियों को किताबें नहीं उपलब्ध होती। इस तरह की विभिन्न समस्याएं हैं जिससे विद्यार्थी जूझ रहे हैं। वही इसके साथ उन्होंने कहां कि जिस प्रकार हेल्थ सेंटर के नाम पर लूट चल रही है एवं जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रो की हालत काफी खराब है उन्होंने बताया कि रेल पार में एक आरसीएच सेंटर है जिसकी हालत भी बेहद खराब है। उसके साथ ही नियामतपुर के कुमारडीहा में एक स्वास्थ्य केंद्र है इस पर आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा के लिए रुपए लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बर्धमान जिले में कोकीन, हेरोइन आदि जैसे बढ़ते हुए नशे की लत को लेकर भी जिला शासक से सख्त कारवाई करने की मांग की। दानिश अजीज ने कहा कि जिला शासक ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि इन तीनों विषयों पर वह उच्च स्तरीय जांच बैठाएंगे और समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर आतिफ मलिक,शाहिद मंसूर, तारिक अशरफ खान,मो मंसूर आलम सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *