स्कूल मे हुई चोरी के मामले मे शिक्षक के कार ड्राइवर गिरफ्तार

अंडाल। अंडाल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अंडाल उच्च बालिका विद्यालय में चोरी के मामले में शिक्षक के कार का ड्राइवर पकड़ा गया। पकड़ा गया कार चालक का नाम संजीव गराई बताया जा रहा है वह बांकुड़ा जिला के मेटाली ग्राम का रहने वाला है पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ सालों से बांकुड़ा के मेटाली का रहने वाला संजीव गराई अंडाल गर्ल्स स्कूल की चार शिक्षिकाओं की गाड़ी चलाता था हाल ही में अंडाल के कई स्कूलों और पंचायत कार्यालयों में दुस्साहसिक चोरी हुई जांच के आधार पर चारों शिक्षकों की कार के चालक संजीव गराई का नाम सामने आया मंगलवार की रात अंडाल थाने की पुलिस ने बांकुड़ा के मेटिली गांव से संजीव गोराई को गिरफ्तार कर लिया बुधवार को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत की मांग करते हुए दुर्गापुर उप-जिला अदालत भेजा गया अंडाल थाने की पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच में तेजी लाना चाहती है कि इस घटना के पीछे कोई और भी शामिल है या नहीं यह जानकारी प्राप्त करने की कोशिश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *