रामराज्य की प्रतिष्ठा का संकल्प लेते राम की पूजा एवं भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई

 

रानीगंज :रामराज्य की प्रतिष्ठा का संकल्प लेते हुए पिछले 4 वर्षों से रानीगंज के नूतन एगारा में भाजपा युवा नेता अभीक मंडल द्वारा राम की पूजा का आयोजन किया जा रहा है इसको देखते हुए इस साल भी राम पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमे इलाके के सैकड़ो महिला एवं लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस उपरांत भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण के साथ-साथ राम कीर्तन का भी आयोजन किया गया था।मौके पर आसानसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल,बांकुड़ा के भाजपा विधायक नीलाद्रि शेखर दाना,आसनसोल जिला भाजपा युवा मोर्चा अभिक कुमार मंडल,आसनसोल जिला एस सी मोर्चा प्रभारी सौरव मंडल,ऋतू मंडल,सुवेंकर मंडल सहित सैकड़ो की संख्या मे रामभक्त मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *