गन सैल्यूट के साथ उस्ताद राशिद खान को दी गई कोलकाता में अंतिम विदाई

 

कोलकाता, 10 जनवरी  । कोलकाता के पीयरलेस अस्पताल में दम तोड़ने वाले मशहूर शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद राशिद खान को बुधवार अंतिम विदाई दी गई है। कोलकाता के राजकीय नंदन प्रेक्षागृह में उनके पार्थिव शरीर को बुधवार लाया गया। यहां संगीतकारों और अन्य कलाकारों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य कलाकार मौजूद थे। उन्हें पुलिस की ओर से गन सैल्यूट के साथ अंतिम विदाई दी गई है। उत्तर प्रदेश के बदायूं में उनका जन्म हुआ था इसलिए वहीं उन्हें दफन किया जाएगा। कोलकाता में अंतिम विदाई देने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के बदायूं के लिए रवाना कर दिया गया है।

उल्लेखनीय हैं कि शास्त्रीय संगीत के मशहूर गायक उस्ताद राशिद खान का निधन मंगलवार को हो गया था। वह 55 वर्ष के थे। कोलकाता के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी सूचना मिलने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्पताल जा पहुंची थीं। बनर्जी ने कहा था कि प्रोस्टेट कैंसर के कारण कोलकाता के अस्पताल में इलाज करा रहे संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का में निधन हो गया। हमने उनके इलाज में सर्वश्रेष्ठ कोशिश की लेकिन बचाना संभव नहीं हो सका।
पिछले महीने सेरेब्रल अटैक के बाद संगीतकार की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई थी। रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखने वाले खान, घराने के संस्थापक इनायत हुसैन खान के परपोते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *