
स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद भी पार्षद ने नही की कोई कार्रवाई
पार्षद से नाराज लोग भू माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन से शिकायत करने की कर रहे हैं तैयारी
आसनसोल। एक तरफ जहाँ पश्चिम बंगाल मे सिचाई और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिये राज्य के तमाम जिलों मे स्थित तालाबों का संरक्षण करने के लिये केंद्र से लेकर राज्य सरकार कई योजनाएँ चलाकर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर राज्य मे फैले कुछ भू माफिया सरकार को चुनौती देते हुए पैसों और अपनी ऊँची पहुँच से जाली कागजातों के बल पर सरकार के द्वारा चलाई जा रही उन परियोजनाओं पर पानी फेरने मे कोई कमी नही छोड़ रहे हैं, ऐसा ही एक मामला पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल से आया है जहाँ आसनसोल नगर निगम के 15 नंबर वार्ड के बड़पोखारिया इलाके मे स्थित करीब दो बीघा जमीन पर फैले एक तालाब को कुछ जमीन माफियाओं ने रातों -रात भराई कर दी है और उस जमीन पर जेसीबी मशीन चलाकर जमीन को लेबल और समतल कर उक्त जमीन पर प्लॉटिंग कर बेच भी रहे हैं, मजे की बात तो यह है की इस जमीन से महज 100 मीटर की दुरी पर इलाके के तृणमूल पार्षद श्याम सोरेन का घर भी है, वह तालाब के रास्ते से ही आना जाना करते हैं, उन्हे यह पता है की तालाब की जमीन को कोई खरीद बिक्री नही कर सकता और ना ही उसकी कोई मिट्टी से भराई ही कर सकता है, बावजूद उसके रातों रात इलाके का यह तालाब भू माफियायों ने मिट्टी से भर दिया और उसपर प्लॉटिंग कर उक्त जमीन को बेच भी रहे हैं, स्थानीय कुछ लोगों की अगर माने तो उन्होने भू माफियाओं का विरोध करते हुए उनको तालाब भरने से रोकने का प्रयास भी किया पर भू माफिया नही माने उन्होंने कहा की यह तालाब उनका है वह तालाब भर कर ही छोड़ेंगे ऐसे मे लोगों ने इलाके के तृणमूल पार्षद श्याम सोरेन से भू माफियाओं द्वारा की जा रही तालाब की भराई की शिकायत भी की पर तृणमूल पार्षद ना तो तालाब के पास गए और ना ही भू माफियाओं को तालाब की भराई करने से रोका, पार्षद की इस वेवहार से इलाके के कई लोग नाराज हैं जो भू माफियाओं के खिलाफ जिला और निगम प्रशासन से शिकायत करने की तैयारी भी कर रहे हैं वहीं इस मामले से तृणमूल पार्षद श्याम सोरेन ने अपना पल्ला झाड़ते हुए यह कहा है की इलाके मे स्थित तालाब की जमीन माफियाओं द्वारा की जा रही भराई की उनके पास कोई शिकायत नही मिली है इस लिये उन्होने इस मामले मे कोई कदम नही उठाया, बताया जा रहा है की तालाब का यह जमीन किसी नसीमा खातून के नाम से है जिसके पति का नाम मोहमद सुल्तान है, साथ ही इस जमीन का कुछ हिस्सा मोहमद राजू के नाम पर भी है, जिसके पिता का नाम मोहम्मद फारूक है, तालाब का कुल एरिया 65 सतक है, जो बड़पोखरिया मौजा के थाना नॉर्थ के अंतर्गत आता है, इसके आलावा यह तालाब जेएल 24 आसनसोल बीएलआरओ के अधीन है, उक्त तालाब की पूरी जानकारी राज्य सरकार के वेबसाईट पर देखा भी जा सकता है
