
चिरकुंडा।चिरकुंडा के सरसापहाड़ी स्थित श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग कुमारधुबी नियोजनालय में बुधवार को भर्ती कैंप का आयोजन किया गया । कैंप में सात कंपनियों ने हिस्सा लिया।भर्ती कैंप में कुल 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।जिसमें 45 प्रतिभागियों का चयन किया गया व 40 शॉर्टलिस्ट किया गया । कैंप में टू कॉम्स कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, आईपीएस ग्रुप, परम ग्रुप, डेभेलेको कॉरपोरेट सर्विसेज फॉर लावा इंटरनेशनल लिमिटेड, फ्रीडम इंम्पलायबिलिटी एकेडमी, मेंगोसोरेंज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड फॉर लेंसकार्ट व कॉल फॉर कैरियर फॉर एक्सिस एंड स्टेट बैंक्स बीपीओ के प्रतिनिधि उपस्थित हुए और छात्रों का साक्षात्कार लेकर उनका चयन किया । भर्ती कैंप में शामिल युवाओं में उत्साह देखा जा रहा था । मौके पर नियोजनालय पदाधिकारी बिनोद कुमार,अमित कुमार रजक,राजशेखर,रणविजय कुमार,मून विलियम आदि थे।
