जामुड़िया के कुनुस्तोड़िया मोड़ पर बार-बार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों की मांग पर NH-60 पर बनाया गया बम्पर

जामुड़िया। जामुड़िया के केंदा पुलिस फाड़ी क्षेत्र अंतर्गत कुनुस्तोड़िया इलाके मे बार-बार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों की मांग पर कुनुस्तोड़िया मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर बम्पर बनाया गया। ज्ञात को कि जामुड़िया के कुनुस्तोड़िया मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में लंबे समय से यह मांग थी। यह मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर स्थित होने के कारण यहां से प्रतिदिन भारी वाहनों सहित बड़ी संख्या में गाड़ियां गुजरती हैं। तेज़ रफ्तार और तीखे मोड़ के चलते यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिससे लोगों की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है.स्थानीय लोगों का कहना है कि कुनुस्तोड़िया मोड़ को पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए था। कई बार छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, जिसमे कई राहगीर और वाहन चालक घायल भी हुए हैं। इसके बावजूद अब तक सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था। लेकिन गुरुवार को कुनुस्तोड़िया मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार बाल बाल बच गया और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। जिसके विरोध मे स्थानीय लोगों ने घटों सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.बार-बार हो रही दुर्घटनाओं से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और प्रशासन से इस स्थान पर बम्पर निर्माण सहित अन्य सड़क सुरक्षा मानको की मांग की। वही लोगों की मांग और दबाव को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर कुनुस्तोड़िया मोड़ के पास बम्पर का निर्माण कराया। स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत करते हुए प्रशासन का आभार जताया है, साथ ही भविष्य में चेतावनी बोर्ड, सड़क संकेतक और स्ट्रीट लाइट की भी मांग की है। वही बम्पर बनने से अब वाहनों की गति नियंत्रित होगी और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत करते हुए प्रशासन का आभार जताया है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *