कोलकाता। मछुआ बाजार सार्वजनिक दुर्गा पुजा समिति द्वारा इस बार दुर्गा पूजा पंडाल को समुद्र तल की गहराई का प्रतिरूप दिया है, जो कि बच्चों को एक अलग रोमांच देगा। दरअसल इस पंडाल को एक बड़ा एक्यूरईयम का रूप दिया गया है। इसमें दर्शाया गया है कि समुद्र की गहराइयों में भी एक जीवन बसता है। जिसमें रंग-बिरंगे मछलियों के साथ ही अन्य तरह के जीव-जंतु भी निवास करते हैं।
मछुआ बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सचिव राजेश सिंह और कन्वीनर शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि यह दुर्गा पूजा समिति सांप्रदायिक सौहार्द का एक अद्भुत मिसाल है। इस पूजा समिति में अगर अध्यक्ष हिंदू हैं तो उपाध्यक्ष मुस्लिम भाई हैं। सभी धर्म के लोग मिल-जुलकर दुर्गा पूजा को सेलिब्रेट करते हैं।
मछुआ बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मनोज माली,संजय गुप्ता, कमल सिंह,मनोज सिंह ने बताया कि इस दुर्गा पूजा समिति की यह खासियत रही है कि यह प्रत्येक वर्ष बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक थीम को लेकर पंडाल का निर्माण करवाती है। इस बार के पंडाल का थीम है समुद्र की गहराई। इसमें समुद्र में डूबे चर्चित जहाज को भी खूबसूरती के साथ दिखाया गया। वास्तव में यह पंडाल बच्चों के लिए एक अलग तरह का अनुभव करवाएगा। बच्चे देखते ही रोमांचित हो उठेंगे।