फुटबॉलर सुरजीत सेनगुप्ता की हालत गंभीर, वेंटिलेशन पर

 

कोलकाता ; पश्चिम बंगाल के मशहूर फुटबॉलर सुरजीत सेनगुप्ता की हालत नाजुक है। उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया है। शुक्रवार रात से ही उसकी हालत बिगड़ रही है। शनिवार को हालत नाज़ुक होने के बाद‌ उन्हें वेंटिलेशन पर रखना पड़ा है।
डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें सांस लेने में समस्याएं हैं। वेंटिलेशन की मदद से इस पूर्व फुटबॉलर का ऑक्सीजन लेवल 94 से 98 फीसदी है। इसके अलावा, वह बड़बड़ा रहे हैं। एन्सेफैलोपैथी के लक्षण भी हैं। रक्तचाप भी सामान्य नहीं है। आर्टिफिशियल प्रोसेस की मदद ली गई है।

सुरजीत को सोमवार दोपहर बाईपास के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को खेल मंत्री अरूप विश्वास ने सुरजीत की सेहत को लेकर बैठक की थी। बैठक में निर्णय लिया गया था कि पूर्व फुटबॉलर के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा। उसी के मुताबिक चिकित्सा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *