श्रावण माह के पहला बांग्ला सोमवार के मौके पर अजय नदी में नहाने के दौरान डूबने से छात्र की मौत

 

जामुड़िया। जामुड़िया विधानसभा के चिंचुरिया ग्राम पंचायत के सिद्धपुर गांव रहने वाला बीए प्रथम वर्ष का छात्र काजू घोष सोमवार की सुबह अजय नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे निकाला और जामुड़िया के बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बांग्ला श्रावण माह के पहले सोमवार को इलाके के कई लोग शिव मंदिर में जल चढ़ाने को लेकर सभी ने सिद्धपुर बगडीहा स्थित अजय नदी घाट पर स्नान किया। वहां से जल लेकर स्थानीय मंदिर में शिव लिंग पर चढ़ाएं। वहीं काजू घोष और उसके कुछ दोस्त सुबह करीब 6 बजे घर से निकले और नदी में स्नान करने गये.उसी दौरान काजू घोष स्नान के लिए नीचे उतरा और डूब गया। स्थानीय लोगों ने इसे देखा और तुरंत मछली पकड़ने वाले जाल से काजू को निकाला और उसके बाद स्थानीय लोगों के सहायता से उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *