
रानीगंज। रक्तदान महादान है रक्त देकर किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है उक्त बातें त्रिवेणा अस्पताल की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर में त्रिवेणा के डायरेक्टर विकास खेमका ने कहा। अस्पताल के डायरेक्टर रमेश भौमिक एवं अमिताभ मित्रा ने बताया कि मरीजों के इलाज के अलावा हम लोगों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है क्योंकि ऑपरेशन के वक्त किसी जरूरतमंद मरीज को रक्त नहीं मिलने से जान का खतरा बना रहता है इसलिए रक्तदान शिविर का आयोजन करना बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि अस्पताल की तरफ से सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है व्यापक मात्रा में पौधारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर आसनसोल जिला अस्पताल की तरफ से रक्त संग्रह किया गया। युवा उडान वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से महिला पदाधिकारी ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन सभी सामाजिक संस्थाओं एवं हस्पताल की तरफ से किया जाना चाहिए क्योंकि जरूरत के समय रक्त लोगों तक पहुंच सके एवं उनकी जान बचाई जा सके। इस मौके पर आलूगोरिया प्राइमरी हेल्थ सेंटर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर इरशाद अहमद ने कहा कि अस्पताल की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन होना काफी सराहनीय कार्य है सभी अस्पताल को इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है इस मौके पर उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों को बचपना कर उनको सम्मानित किया अस्पताल की तरफ से भी रक्तदान करने वाले लोगों को मोमेंटो प्रदान किया गय
