डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे समारोह मनाया गया

 

रानीगंज। लायंस क्लब के तत्वाधान में डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट डे समारोह मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि रानीगंज लायंस क्लब के द्वारा कई सेवा के प्रोजेक्ट निरंतर रूप से चलाए जा रहे हैं जिसके लिए रानीगंज लायंस का नाम इंटरनेशनल लाइंस तक सुनहरे इतिहास में लिखा जा रहा है। बतलाया की हमारे कार्यकाल में लगातार सेवा के कार्य चलते रहेंगे संस्था के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग है। इस अवसर पर कार्डियोलॉजी एमडी चिकित्सक अजय संथोलिया एवं शहर के सुप्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट महेश काल़ोटिया का सम्मान किया गया। अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि यह दोनों हस्तियां रानीगंज लायंस क्लब के ही सदस्य हैं एवं इन्हें सम्मानित करके आज हमें गर्व हो रहा है। डॉ अजय संथालिया ने कहा कि समारोह का आयोजन करके मुझे सम्मानित किया गया इससे मुझे काफी प्रोत्साहन मिला है कहा कि विगत कई वर्षों से मेरा संबंध लायंस क्लब से है। वही प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट महेश कालोटीया ने कहा कि मुझे सम्मानित किया गया मुझे काफी हर्ष हुआ है। उद्योगपति पवन केजरीवाल ने कहा कि रानीगंज लायंस क्लब के द्वारा सेवा के कई परमानेंट प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं रानीगंज लायंस क्लब द्वारा संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल एवं लायंस आई अस्पताल संचालित किया जा रहा है निशुल्क नेत्र ऑपरेशन पूरे वर्ष भर चलाया जाता है इसके अलावा कई तरह के सेवा के कार्य किए जा रहे हैं इसके लिए लाइंस सदस्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी.इस अवसर पर लायंस मनजीत सिंह, सचिव वर्षा लॉयल्का, सहित कई सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *