रानीगंज/। रानीगंज मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से 17 और 18 जुलाई को सावन मेले का आयोजन किया जाएगा उक्त बातें पत्रकार सम्मेलन के दौरान अध्यक्ष आशा टोडानी ने कही। कहां की इस दो दिवसीय मेले में लगभग 46 स्टाल लगेंगे,जिसमें दूर-दूर से लोग स्टॉल लगाने आ रहे हैं। कोलकाता,पुरुलिया,बांकुरा, कुल्टी,बराकर, नियामतपुर सभी जगह से लोग स्टॉल लगाने आ रहे हैं।इस मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लघु उद्योग को बढ़ावा देना तथा जो महिलाएं घर से काम करती है उन्हें आगे बढ़ाना है।इसमें विभिन्न तरह के आइटम जैसे राखी,गिफ्ट,कपड़े, बेडशीट,दोहर,ज्वेलरी,सजावट के सामान सभी कुछ एक छत के नीचे उपलब्ध होगा।हमारा एग्जीबिशन 2022 के की तुलना में इस वर्ष काफी बड़े रूप में लग रहा है। यह सावन मेला पश्चिम बंगाल में ही नहीं अन्य राज्यों में भी परचम लहराएगा।
