सिख धर्म के दो तख्त साहिब के जत्थेदारो को सम्मानित किया जाएगा

 

रानीगंज/। सिख समाज के सर्वोच्च अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार एवं तखत पटना साहिब के जत्थेदार को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं सुरक्षा संस्था की तरफ से इसी महीने सम्मानित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव सरदार दलजीत सिंह वाधवा ने कहा कि अमृतसर अकाल तख्त साहिब के नई जत्थेदार एवं तख्त श्री पटना साहिब के नवनियुक्त जत्थेदार का सम्मान जाकर किया जाएगा। सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार उनसे मुलाकात की जाएगी। इसके अलावा एसजीपीसी के पदाधिकारियों से मिलकर समाज के विकास एवं अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर की कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *