जन्मदिन पर स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ-साथ जडी- बुटियों और फल फूल के पौधारोपण किया

, अंडाल: स्वास्थ्य जांच शिविर, संगीत कार्यक्रम, पौधारोपण के साथ जन्मदिन मनाया गया. इस दिन काज़ोरा में आर्ट ऑफ लिविंग के बंगाल आश्रम में एपेक्स कमेटी के सदस्य (सिक्किम और बंगाल) सुमित बंद्योपाध्याय का जन्मदिन मनाया गया, सुबह आश्रम परिसर में फल, फूल और जड़ी-बूटियों की 100 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। दुर्गापुर के एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में होम्योपैथी उपचार का अलग से उपलब्ध कराया गया। शाम को भजन गीत का कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान सुमित बाबू ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग के निर्माता रविशंकर जी ने पूरे विश्व में मानव सेवा का प्रचार किया है, इस लिए मेरे जन्मदिन पर ये पौधा रोपण और स्वस्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर डॉ पार्थोपति मंडल,शिवनारायण जधवाल, दी आर्ट ऑफ लिविंग के सिनियर टीचर सुशील कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *