दक्षिण खंड ग्राम पंचायत में सभी सीटों पर जीत मिलने से मोयरा में उत्साह मनाया गया

अंडाल—: अंडाल प्रखंड के दक्षिण खंड ग्राम पंचायत के सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के सभी उम्मीदवार ने जीत हासिल किया है। ऐसा पूरे अंडाल प्रखंड में एक ही ग्राम पंचायत मैं ऐसा देखने को मिला है इसे लेकर दक्षिण खंड ग्राम पंचायत के मोयरा कोलियरी में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं एवं समर्थकों ने उत्साह मनाया एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी,इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस एवं एचएमएस श्रमिक संगठन के नेता रामानंद हरिजन एवं स्थानीय पंचायत सदस्य सुमित्रा हरिजन ने कहा कि उनका प्रथम लक्ष्य लोगों के हितों से जुड़े कार्यों को पूरा करना है। क्षेत्र में पानी सड़क से जुड़ी समस्याओं को समाधान करना प्रथम कार्य होगा इसके अलावा लोगों के सुख-दुख में उनके साथ रहना एवं समाजिक मूलक कार्य करते हुए सामाजिक दायित्व को निभाना यह मेरा मुख्य कार्य में शामिल है। इस मौके पर दक्षिण खंड ग्राम पंचायत के उप प्रधान एवं अंचल सभापति अनंत घोष, जिला परिषद के विजयी उम्मीदवार व एचएमएस श्रमिक संगठन ईसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य विष्णु देव नोनिया उर्फ निराला भी मौजूद रहे,इस अवसर पर उन्हों ने कहा कि पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री ने लोगों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य किए हैं इसके साथ साथ छात्र-छात्राओं से लेकर महिलाओं के विषय में भी ध्यान दिया है जिसका नतीजा आज पूरे पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है इस ग्राम पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने भारी जीत हासिल की है हमारे क्षेत्र में भी लोगों ने अपना मत देकर सभी ग्राम पंचायतों में उम्मीदवारों को जीत दिलाई है इसके लिए हम लोग जनता का हमेशा आभारी रहेंगे जनता के हितों से जुड़ी कार्यों को हमारे चुने हुऐ प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा इससे पहले भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *